साहित्य गंगा

ईमान मर्सल

परिचय
जन्म : 30 नवंबर 1966, मिस्र भाषा : अरबी विधाएँ : कविता
मुख्य कृतियाँ
ईमान मर्सल अरबी की सर्वश्रेष्ठ युवा कवियों में से एक मानी जाती हैं। अरबी में उनके चार कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और चुनी हुई कविताओं का एक संग्रह, ख़ालेद मत्तावा के अनुवाद में, 'दीज आर नॉट ऑरेंजेस, माय लव' शीर्षक से 2008 में शीप मेडो प्रेस से अंग्रेजी में प्रकाशित हुआ। अरबी साहित्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद ईमान ने बरसों काहिरा में साहित्यिक-सांस्कृतिक पत्रिकाओं का संपादन किया। 1998 में वह अमेरिका चली गईं और फिर कनाडा। अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, हिब्रू, स्पैनिश और डच में उनकी कविताओं का अनुवाद हो चुका है। उन्होंने दुनिया-भर में साहित्यिक समारोहों में शिरकत की है और कविता-पाठ किया है। वह एडमॉन्टन, कनाडा में रहती हैं और अलबर्टा यूनिवर्सिटी में अरबी साहित्य पढ़ाती हैं। रचनाएँ कविताएँ
  • अचूक खुशियाँ
  • उत्सव
  • कभी-कभी अक्ल मुझ पर कब्जा कर लेती है
  • खुशी
  • घरों की अवधारणा
  • चीजें मेरे हाथ से छूट जाती हैं
  • थक्का
  • पागलखाने की खिड़कियाँ
  • फैमिली फोटो
  • बुराई
  • मेरा नाम संगीतमय है
  • मेरी मित्रता के लायक
  • माइग्रेन
  • मार्क्स का सम्मान
  • यथार्थ के खून के छींटे किसी पर नहीं पड़े
  • राष्ट्र
  • रियायत
आत्मकथ्य
  • कुछ पुर्जियाँ, कुछ चिंदियाँ
 
साझा करें:
Facebook Twitter
← सभी रचनाकार

सम्बंधित रचनाकार

💬 रचना प्रकाशन हेतु संपर्क करें