साहित्य गंगा

महाश्वेता देवी

परिचय
मूल नाम :  महाश्वेता देवी जन्म : चौदह जनवरी 1926 भाषा : बांग्ला
काल: आधुनि काल
विधा: गद्य
 
जीवनी
चौदह जनवरी 1926 को ब्रह्म मुहूर्त में, ढाका के जिंदाबहार लेन में जिस शिशु का जन्म हुआ, उसकी मौजूदा परिणति स्वाभाविक है। महाश्वेता देवी के जन्म के समय माँ धरित्री देवी मायके में थीं। माँ की उम्र तब 18 वर्ष और पिता मनीष घटक की 25 वर्ष थी। पिता मनीष घटक ख्यातिप्राप्त कवि और साहित्यकार थे। माँ धरित्री देवी भी साहित्य की गंभीर अध्येता थीं। वे समाज सेवा में भी संलग्न रहती थीं। महाश्वेता ने जब बचपन में साफ-साफ बोलना शुरू किया तो उन्हें जो जिस नाम से पुकारता, वे भी उसी नाम से उसे पुकारतीं। पिता इन्हें तुतुल कहते थे तो ये भी पिता को तुतुल ही कहतीं। आजीवन पिता उनके लिए तुतुल ही रहे। बचपन से ही महाश्वेता मातृभक्त रही हैं
 कहानियां
साझा करें:
Facebook Twitter
← सभी रचनाकार

सम्बंधित रचनाकार

💬 रचना प्रकाशन हेतु संपर्क करें